पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक में मंगलवार को दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पंजीकरण को रद्द करने की सिफारिश की गई। समिति की बैठक रजिस्ट्रेशन के रिन्यूवल एवं कैंसिल करने के लिए मंत्रणा करने के लिए बुलाई गई थी। पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ धमेंद्र ने बताया कि समिति की बैठक में कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्रों के रजिस्ट्रेशन संबंधी कमियों को पूरा करने की हिदायत पर रिन्यूवल करने की सिफारिश की गई। इसी के साथ सर्कुलर रोड स्थित सुरेंद्र अस्पताल एवं भार्गव अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ बीके राजौरा, सलाहकार समिति की चेयरपर्सन डॉ सरोज मान, उपायुक्त द्वारा नामित सदस्य उद्योगपति रवि गुप्ता, दलीप तनेजा, एडीए जसवंत सिंह, डॉ एसपी महलावत, डॉ रणवीर सिंह एवं स्टैनो अनूप सिंह मौजूद रहे।