30जेएनडी21: कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिक व डाॅ. प्रदीप सिंह। संवाद
सफीदों। वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के तत्वावधान में नगर की लैय्या धर्मशाला में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने की। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप सिंह ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान उन्होंने करीब 100 लोगों के स्वास्थ्य को जांचा और निशुल्क दवाइयां वितरित की। डॉ. प्रदीप सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को ह्रदय रोगों के बारे में जागरूक किया। शिविर के समापन पर डाॅ. प्रदीप सिंह को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। संवाद