फोटो: 01रेवाड़ी। स्वास्थ्य शिविर में जांच कराती छात्राएं। स्रोत: महाविद्यालय
रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में शुक्रवार को एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. अनुपमा यादव, डॉ. मनीषा राठी छात्राओं का बीपी, शुगर की जांच की और वजन मापा। जिन छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें खानपान में सुधार की सलाह दी गई। इस मौके पर डॉ. सविता, डॉ. ज्योति, डॉ. रवि, डॉ. अमित, सुषमा और गीता उपस्थित रहीं।