रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रो. सतीश यादव ने बताया कि शिविर में 146 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी को निशुल्क दवाएं दी गईं। इस बार शिविर में डॉक्टर विक्रम यादव, डॉक्टर आरबी यादव, डॉक्टर गौरव यादव, डॉक्टर गौतम, डॉक्टर योगेन्द्र, मनीष यादव ने सेवाएं प्रदान कीं।