फोटो : 22मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित क
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में महिला व नॉन-टीचिंग स्टाफ और छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें सबके स्वास्थ्य की जांच की गई। मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। डॉ. अल्पना गुलाटी ने कर्मचारियों एवं छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रतिनिधि मीनाक्षी ने महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. समृद्धि, डॉ. भारती, डॉ. प्रियंका रंग, डॉ. सुनील प्रसाद, समाजसेवी सतीश मस्तान, प्रो. करण सिंह उपस्थित रहे।