रेवाड़ी। अमर उजाला और माधवबाग मल्टी डिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक की ओर से हृदय जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 3 फरवरी को ढ़ालिवास रोड, भक्ति नगर निकट राजेश पायलट चौक के पास होगा। यहां दिल की बीमारियों से जुड़ी समस्याओं पर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श मिलेगा।
संस्थान के विशेषज्ञों ने बताया हृदयाघात भारत में हर 33 सेकंड में एक जीवन छीन लेता है। इसे वीओ 2 मैक्स जैसी जांच से टाला जा सकता है। अपनी मेडिकल रिपोर्ट और दवाओं की पर्ची को साथ लाने पर इस शिविर में मुफ्त कंप्यूटराइज्ड स्ट्रेस टेस्ट कराकर वीओ 2 मैक्स वैल्यू का पता कर सकते हैं। हृदय रोग मुक्त भारत अभियान में 3 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक यह शिविर रहेगा। शिविर में ईसीजी, रेंडम ब्लड शुगर, बॉडी मास, इंडेक्स, हार्ट रेट, एसपीओ 2 की जांच भी करा सकते हैं। माधवबाग करीब 17 वर्षों से आहार, विहार, विचार, व्यायाम, औषधि और पंचकर्म की पंचसूत्र का पालन कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के साथ हृदय रोग का इलाज कर रहा है। 350 क्लीनिक व दो अस्पतालों के साथ दस से ज्यादा राज्यों में इसका हेल्थ नेटवर्क है। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8700928732 पर संपर्क कर सकते हैं।