फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त हैड मास्टर की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अभय सिंह चौक के पास स्थित सनसिटी में घर निर्माण कार्य को देखकर वापस घर जा रहे एक दंपती की बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें महिला के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरुग्राम के गांव हकदारपुर निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर गणेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे सनसिटी में निर्माणाधीन घर के कार्य को देखने के बाद पत्नी रूपवती के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहा था। रेवाड़ी-पटौदी रोड पर गांव चिल्हड़ बस स्टैंड के पास खेत की तरफ से आए गए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें रूपवती के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल को शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें