फोटो: 29रेवाड़ी। गांव बैरियावास में कन्या जन्म पर कुआं पूजने जाती महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव बैरियावास के रहने वाले पूर्व सरपंच भागमल यादव ने दूसरी पोती के जन्म पर कुआं पूजन कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है। भागमल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। इस मौके पर एडवोकेट सुधीर प्रधान, धर्मवीर सिंह, कंवर सिंह, कैप्टन रविंद्र, अनिल कुमार, राकेश कुमार, एडवोकेट आशीष यादव, एडवोकेट देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद