फोटो : 08गोक्रांति गौशाला अंसल टाउन में हवन यज्ञ करते आमजन। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नव संवत्सर पर रविवार को गोक्रांति गोशाला अंसल टाउन में हवन किया गया। पुरोहित आचार्य सुखदेव ने यजमान गोसेवक प्रदीप डागर व उनकी पत्नी अनिल से हवन करवाया। हवन के बाद सुखदेव आर्य और कैप्टन राजेन्द्र सिंह ने बताया कि नवसंवत्सर सृष्टि के प्रारंभ का दिन है। इस समय प्रकृति में सब कुछ नूतन दिखाई पड़ता है। इस दिन से भक्ति एवं शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र का प्रारंभ होता है, जिसमें उपवास के माध्यम से आरोग्य की प्राप्ति में सहायक होता है। हरियाणा योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष राष्ट्रीय योगासन कोच डॉ. युद्धवीर का स्वागत किया गया।