जिला कोर्ट परिसर के नए चैंबर बिल्डिंग में हवन करते जज व अधिवक्तागण। संवाद
- फोटो : बच्चों से बात करते बीईओ दाताराम।
रेवाड़ी। जिला कोर्ट परिसर के नए चैंबर बिल्डिंग में हवन कर शुभ समृद्धि की कामना की गई। जिला अधिवक्ता परिषद की ओर से कराई गई इस हवन में आहुति डालते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी और सभी की मंगल कामना के लिए हवन में आहुति दी। इस अवसर पर जिला कोर्ट के सभी न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि अधिवक्ता परिषद की ओर से नए हिंदू वर्ष के शुरुआत पर यह हवन कराया गया था। इससे पूर्व में भी अधिवक्ता परिषद इसी प्रकार का हवन करती रही है। हवन के पश्चात वकीलों को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद