फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू के महिला छात्रावास में किया हवन

Fri, 30 Aug 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 4रेवाड़ी। आईजीयू के महिला छात्रावास में हवन यज्ञ में आहुति डालते कुलपति प्रो. जे.पी.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में विद्यार्थियों की आंतरिक समृद्धि, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास की कामना से हवन किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने हवन यज्ञ में आहुति डाल कर वातावरण को प्राकृतिक रूप से शुद्ध रखने का संदेश दिया। हवन यज्ञ योगाचार्य यशदेव ब्रह्मचारी रेवाड़ी के द्वारा वैदिक मंत्रों, पारंपरिक संस्कृत अनुष्ठान और पवित्र अग्नि के साथ आरंभ किया गया। कुलपति ने कहा कि हवन यज्ञ करने से वातावरण में शुद्ध हवा उत्पन्न होती है जिसके द्वारा सकारात्मक ऊर्जाओं का निर्माण होता है। हवन यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति के मानसिक विचारों को सकारात्मक एवं शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को भारतीय वैदिक पौराणिक संस्कृति को जानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ वार्डन प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि ऋषि मुनियों के द्वारा पौराणिक भारतीय संस्कृति में सभी शुभ कार्यों में हवन यज्ञ को सर्वोपरि माना जाता है। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी ने सभी विद्यार्थियों के मंगलमय भविष्य की कामना की। वार्डन डॉ. ममता अग्रवाल ने कहा कि हवन यज्ञ के द्वारा विद्यार्थियों की एकाग्रता शक्ति को बढ़ावा मिलता है जिसके द्वारा सभी ऊर्जावान महसूस करते है। इस अवसर पर महिला छात्रावास की स्टाफ सदस्यों सहित सभी छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें