फोटो: 11रेवाड़ी। वृद्धाश्रम परिसर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में उपस्थित कन्याएं। स्
रेवाड़ी। शहर के झज्जर चौक के पास स्थित वृद्धाश्रम परिसर में नवरात्र के पावन अवसर पर बुधवार को बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नवमी तिथि पर भव्य हवन एवं कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे हवन के साथ हुआ। उसके बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस दौरान कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं और ट्रस्ट सदस्यों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उन्हें भोग अर्पित किया व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।