रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश की संस्कृति समृद्ध रही है। प्रदेश सरकार हरियाणवी संस्कृति, बोली साहित्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। यह बातें हरियाणा दिवस के अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सेक्टर 4 में एक कार्यक्रम में कही। वह श्रीजी इंटरटेनमेंट द्वारा तैयार किए गए ''न्यारा हरियाणा सै'' नामक हरियाणवी गीत का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक नरेश चौहान ने की।साहित्यकार और स्तंभकार सत्यवीर नाहड़िया की लिखित गीत को संगीतकार मुकेश वर्मा व मीनाक्षी पांचाल ने संगीत-स्वर दिया है। नरेश चौहान ने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण जरूरी है।
01जेएनडी21: नरेश जांगड़ा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय