फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के काम कर रही हरियाणा सरकार : डाॅ. अग्रवाल

Tue, 31 Oct 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का हक पहले गरीब को मिले ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो सके। इसी सोच के साथ सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। ये बातें मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में आयुष्मान भारत, पेंशन स्कीम व अन्य योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से 1 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों की वार्षिक आय कम से कम 1 लाख 80 हजार रुपये करने का बीड़ा उठाया है। अब तक प्रदेश में लगभग 50 हजार लोगों को मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत लगाए गए अंत्योदय मेलों में मदद मिली है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में 18 विभागों की 56 योजनाओं का चयन किया गया है। इनके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भी इस योजना के साथ जोड़ा गया है। इन सभी विभागों और उनकी योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति कभी भी और कहीं पर भी इनकी जानकारी हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें