फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। हरियाणा और राजस्थान की पुलिस ने रविवार को संयुक्त रूप से कस्बे के कई गांवों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस की मदद करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बावल थाना प्रभारी लाजपत ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया है। अभियान के दौरान सीमा पर बनी पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। गांवों के जागरूक लोग अपने आसपास होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखें और पुलिस को सूचित करें, ताकि बड़े अपराध को रोक जा सके। पुलिस ने आम लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएसपी नरेंद्र सांगवान, डीएसपी नीमराणा अमीर हसन, थाना प्रभारी शाजापुर रामकिशोर, कसोला थाना प्रभारी मनोज कुमार, बावल थाना प्रभारी लाजपत सहित राजस्थान पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें