कोसली। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा और खंड समन्वयक अधिकारी राजेंद्र यादव ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। आइडियल पब्लिक स्कूल श्याम नगर की छात्रा हर्षिता गांव जाहिदपुर ने 98.6 अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान व राज्य में टॉप 10 विद्यार्थियों में अपना स्थान अर्जित किया। 19 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक वह 17 बच्चों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किये। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बेहतर परिणाम के लिए स्कूल प्रबंधन स्कूल स्टाफ एवं होना छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 21 हजार की राशि का चेक व 85% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को भी इनामी राशि देने की घोषणा की।