फोटो : 01सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर हर्ष बाघोरिया का स्वागत क
रेवाड़ी। सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार गांव धारण आए हर्ष बाघोरिया का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पहुंचे भाजपा युवा जिला महामंत्री अरुण तंवर ने हर्ष की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर्ष ने गांव के साथ पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। हर्ष के पिता सूबेदार मेजर मामराज बाघोरिया भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। समाज के हर सामाजिक कार्य में युवाओं का मनोबल बढ़ाते हैं। पूरा परिवार शिक्षित है, पिता के अलावा उनके चाचा लखमी चंद व सुनील वर्तमान में भारतीय सेना में तैनात हैं। इस मौके पर सरपंच राजेश तंवर, समाजसेवी कल्याण सिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, राजाराम प्रजापत, शुभराम, मोनपाल प्रजापत, अजयपाल प्रजापत, राजकुमार पंच, पंच मामराज मौजूद रहे।