फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लाभार्थियों को आज और कल बांटे जाएंगे हैप्पी कार्ड

Sat, 03 Aug 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी योजना) शुरू की है। इसके तहत परिवार पहचान पत्र में एक लाख रुपये से कम की वार्षिक आय वाले परिवारों को हैप्पी कार्ड योजना के तहत हरियाणा रोडवेज की बसों में साल में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। लाभार्थियों को शनिवार और रविवार को हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि पात्र नागरिक नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपना कार्ड बनवा सकते हैं। हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी की ओर से खंडवार हैप्पी कार्ड का वितरण किया जा रहा है। 3 अगस्त से बस स्टैंड रेवाड़ी, बीडीपीओ कार्यालय खोल, बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना, बीडीपीओ कार्यालय डहीना, बीडीपीओ कार्यालय बावल, बीडीपीओ कार्यालय धारूहेड़ा तथा बीडीपीओ कार्यालय नाहड़ में हैप्पी कार्ड का वितरण किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को भी हैप्पी कार्ड योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल जिसमें हैप्पी कार्ड ओटीपी हो साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें