रेवाड़ी। हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो ने हैप्पी कार्ड वितरण का शेड्यूल तय किया है। रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि हैप्पी कार्ड वितरण 30 जुलाई को नैनसुखपुरा, टहना दीपालपुर, नूरपुर, रसूलपुर, रोझुवास, हालुहेड़ा, आशियाकी गोरावास, जीवड़ा, मालियाकी, भोतवास भोंदू, बेरली कलां, बिहारीपुर, ढोकिया में किया जाएगा। 31 जुलाई को चौकी नंबर 2, मुंदड़ा खुर्द, लाला, राझूवास, खेड़ा आलमपुर, करावरा, चौकी, पहराजवास, पृथ्वीपुरा, बालधन कलां व मुसेपुर, 1 अगस्त को बोडिया कमालपुर व पाल्हावास और 2 अगस्त को बेरली खुर्द गांव में हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे।