फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हनुमान ने दिया माता सीता को दिया श्रीराम का संदेश

Sun, 18 Oct 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोको शिव मंदिर ड्रॉमाटिक क्लब में रामलीला के दौरान लंका दहन प्रसंग का प्रभावशाली मंचन हुआ। निर्देशक राम नारायण तंवर के अनुसार, हनुमान ने लंका पहुंचकर माता सीता को श्रीराम का संदेश दिया। उन्होंने पुष्प वाटिका तहस-नहस की, फिर मेघनाथ ने उन्हें बंदी बनाकर रावण के दरबार में प्रस्तुत किया। हनुमान ने दरबार में श्रीराम का संदेश सुनाया और सीता को लौटाने की चेतावनी दी। रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ में आग लगाई गई। जलती पूंछ से हनुमान ने पूरी सोने की लंका में आग लगा दी। इस रोमांचक दृश्य पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मंचन में रावण की भूमिका राहुल चावरिया, हनुमान की भूमिका भूषण सैनी और मेघनाथ की भूमिका मोनू शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें