निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष मिलने पर खुशी जाहिर करते समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। फरीदाबाद निवासी हनुमान प्रसाद जांगिड़ को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा हरियाणा का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ ने बताया कि जिले के धारूहेड़ा कस्बे से शुरू हुई यह पहल दिल्ली के मुंडका स्थित अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रधान कार्यालय तक पहुंची और हनुमान प्रसाद जांगिड़ का निर्विरोध चयन सफल हुआ। इस चयन ने हरियाणा के जांगिड़ समाज में एकता और भाईचारे को नई दिशा दी है।
उन्होंने हनुमान प्रसाद जांगिड़ को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में समाज के हर वर्ग का विकास और प्रगति सुनिश्चित होगी।