फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। खोल थाना पुलिस क्षेत्र के गांव डहीना में अज्ञात युवक ने खेतों में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डहीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के रखवा दिया है। डहीना पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि डहीना से गोठड़ा वाले रास्ते पर किसान शिवाजी के खेत में एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतारा। उसकी पहचान के लिए डहीना के ग्रामीणों से बातचीत की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक ने शीशम के पेड़ पर तोलिया से फंदा डाला हुआ था। युवक की उम्र 25 वर्ष के लगभग है। युवक ने नीले रंग की शर्ट और स्लेटिया रंग का लोवर पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें