फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कड़ी निगरानी में हुई अर्धवार्षिक परीक्षाएं

Thu, 26 Sep 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 04रेवाड़ी। पीएम श्री विद्यालय बिठवाना में पेपर दे रहे विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अर्धवार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को छठी की सामाजिक विज्ञान, सातवीं की हिंदी, आठवीं की ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व कृषि विषय की परीक्षा हुई। वहीं, नौवीं में सोशल साइंस, 10वीं में साइंस, 11वीं में समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, 12वीं में गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई।
अध्यापकों ने कक्षाओं में जांचकर नकलविहीन परीक्षा कराई। कुछ विद्यार्थियों ने पेपर आसान तो कुछ ने कठिन बताया। वीरवार को छठी की गणित, सातवीं की ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर आठवीं की विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं, नौवीं में अंग्रेजी, 10वीं में संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन व एनएसक्यूएफ, 11वीं में कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी 12वीं में हिंदी (कोर और इलेक्टिव) विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएमश्री विद्यालय बिठलाना के अध्यापक दुष्यंत सिंह ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई। विद्यालय में करीब 400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आज भी विभिन्न विषयों की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें