फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुर्जरवास स्थित व्यवसायिक टोल एक नवंबर से होगा बंद

Thu, 26 Oct 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासेली। मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर गांव गुर्जरवास में सुबाना-कोसली नाहड़ कनीना मार्ग पर बने टोल को एक नवंबर से समाप्त करने की घोषणा की है। इसके लिए कोसली विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था। टोल खत्म होेने से इस मार्ग पर पड़ने वाले दर्जनों गांवों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी राहत मिलेगी।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में आवाज उठाई थी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलकर टोल को बंद कराने का आग्रह किया था। वीरवार को मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर गांव गुर्जरवास में सुबाना-कोसली नाहड़ कनीना मार्ग पर बने टोल को एक नंबर से समाप्त किए जाने की घोषणा की है। कोसली क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री और कोसली विधायक का आभार जताया है। कोसली विधायक की मांग पर सरकार ने गांव चौकी नंबर एक में स्थित टोल को भी हटा लिया था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कोसली विधानसभा क्षेत्र के चौकी नंबर एक तथा गांव गुर्जरवास में व्यवसायिक टोल लगा दिए गए थे। इसके चलते ग्रामीणों में रोष पनप गया था। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में दोनों टोलों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने की मांग की थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी मिले थे। इसको देखते हुए सरकार ने गत नौ मार्च को चौकी नंबर एक के टोल को तुरंत हटाने का आदेश जारी किया था। साथ ही गुर्जरवास टोल की उचित समीक्षा कर जल्द ही इसे भी हटाए जाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीरवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर गुर्जरवास के सुबाना-कोसली नाहड़-कनीना मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के व्यवसायिक टोल को भी हटाने के निर्देश जारी कर दिया। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें