फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जीआरपी ने यात्रियों को साइबर फ्रॉड के बचाव के लिए किया जागरूक

Mon, 06 May 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जीआरपी ने रेलयात्रियों को साइबर फ्राड के खिलाफ जागरूक किया। जीआरपी एसएचओ भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महिला एएसआई रेखा कौशिक ने जागरूक किया। कहा कि आज तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। नौकरी और पढ़ाई भी मोबाइल फोन और कंप्यूटर से जुड़ गई है। इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर अपराधी भी अलग-अलग तरीकों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। वर्तमान में साइबर अपराधी मेल पर वॉइस मैसेज भेजकर झांसे में लेकर मेल को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त मेल मैसेज को ओपन न करें। अपने प्रत्येक अकाउंट जैसे नैटबैंकिग, फेसबुक व इंस्टाग्राम इत्यादि सभी की यूजर आईडी व पासवर्ड अलग-अलग बनाकर रखे। मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें। अकाउंट हैक होने पर तुरंत अधिकारियों को जानकारी दें। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें। अकाउंट पर डबल पासवर्ड का प्रयोग करें। अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड सहित कोई भी गोपनीय जानकारी को किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें