फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक दिन पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में दुल्हा लापता, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खटावली की ढाणी निवासी करीब 22 वर्षीय एक युवक अपनी बहन को ब्यूटी पार्लर छोड़कर वीरवार देर शाम रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। जबकि 4 नवंबर को देव उठनी एकादशी को उसकी बारात जानी थी। दूल्हे की परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खटावली की ढाणी निवासी विकास ने बताया कि वह तीन भाई-बहन है। उसके बड़े भाई 22 वर्षीय राहुल की शादी सोनीपत निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। युवती के मामा पंजाब के लुधियाना शहर में रहते हैं और शादी भी वहीं से होनी तय हुई थी। 4 नवंबर को बारात खटावली की ढाणी से पंजाब के लुधियाना शहर में जानी थी लेकिन वीरवार से उसका भाई अचानक लापता है। वीरवार को राहुल बाइक पर अपनी बहन संजू के साथ बाजार में ब्यूटी पार्लर गया था। बहन को ब्यूटी पार्लर में छोड़ने के बाद राहुल ने कहा कि वह अपने दोस्त के पास जा रहा है और थोड़ी देर बाद आ जाएगा। इसके बाद नहीं लौटा।
राहुल काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो संजू ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने राहुल की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। शादी से एक दिन पहले दूल्हा के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार शुक्रवार को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और घर में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन

दोस्तों से पूछताछ की जा रही
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने राहुल की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं राहुल के मोबाइल की लोकेशन भी निकलवाई गई है जिससे उसे जल्द बरामद किया जा सके। वहीं राहुल के शादी से ठीक पहले गायब होने से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर दूल्हे की तलाश की जा रही है। दूल्हे के दोस्तों की मोबाइल डिटेल के साथ ही उनकी लोकेशन भी देखी जा रही है।
-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें