फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्राम पंचायत ने जज बनने पर दीपक कुमार को किया सम्मानित

Mon, 28 Oct 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कान्हड़वास में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। स्रोत : ग्रा
विज्ञापन
कोसली। कान्हड़वास गांव के दीपक कुमार के जज के पद पर चयनित होने पर गांव के सबसे बुजुर्ग रामकुंवार नंबरदार ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



बाबा सेवानाथ की उपस्थिति में गांव के सरपंच और कैप्टन सुभाष साहब ने गुलदस्ता भेंट करके अभिनंदन किया। लिसान गांव के सरपंच ने कहा कि दीपक पूरे इलाके के लिए ही प्रेरणा स्रोत बनेंगे। गांव की चौपाल में पहुंचने से पहले दीपक कुमार और उनके परिवार ने गांव के शिव मंदिर बाबा प्रेमनाथ धाम जाकर पूजा, अर्चना की। वर्तमान मठाधीश बाबा सेवानाथ का आशीर्वाद लिया। मास्टर सतीश कुमार, मन्नू प्रधान, डॉक्टर विजय पाल, सतबीर पंच, होशियार सिंह, देशराज थानेदार आदि ने बताया कि दीपक कुमार के चयन से दूसरे बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें