फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खो-खो स्पर्धा में राजकीय महिला महाविद्यालय प्रथम

Fri, 18 Oct 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। आईजीयू में खो-खो इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित खो-खो चैंपियनशिप का का शुभारंभ कुलपति प्रो. जेपी यादव ने किया। इसमें 17 टीमों ने भाग लिया। इनमें 5 टीमें पुरुष और 12 टीमें महिला वर्ग से रहीं।
खो-खो चैंपियनशिप में लड़कियों की टीम में राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 18 प्रथम, यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ द्वितीय और आईजीयू की टीम तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की टीम में आईजीयू प्रथम, राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा द्वितीय, यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल की टीम तीसरे स्थान पर रही। खेल निदेशक प्रो. अदिति शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास का होना भी जरूरी है। स्पोर्ट्स विभाग के कर्मचारी नितिन एवं बिक्रम सिंह का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रोफेसर मंजू परूथी, प्रोफेसर करण सिंह, डॉ. रविंद्र, डॉ. ईश्वर शर्मा, अनिल कुमार, देवेंद्र ढाका, हनुमंत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी : कुलपति

खेल का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को सकारात्मक भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कुलसचिव प्रो. तेज सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास करने से खेलों का परिणाम बेहतर आता है। विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाड़ियों को हर सुविधा देने के लिए तत्पर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें