फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अगले सत्र में 134ए के बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला करे सरकार

Fri, 19 Jan 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी विधानसभा के संगठन मंत्री संजय शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट सुमेर सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में संगठन मंत्री संजय शर्मा ने कहा है कि दो दिन पहले निजी स्कूलों की मीटिंग में 134ए के बच्चों की कई वर्षों से बकाया प्रतिपूर्ति राशि सरकार द्वारा नही देने पर अगले सत्र में 134ए के बच्चों का दाखिला नहीं करने का निर्णय लिया गया है। निजी स्कूलों के इस तुगलकी फरमान से 134ए के गरीब वर्ग के बच्चों का भविष्य खराब जायेगा। ये अधिकांश स्कूल सामान्य रूप से पढ़ रहे बच्चों का भी जमकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय रोहिल्ला, यूथ विंग के जिला सहसचिव कपिल, बृजभूषण गुप्ता, फूल सिंह सहित अभिभावक कृपा सैनी और पूनम सैनी मौजूद थे।

ये की गई मांगें

सरकार 134ए के लाभान्वित बच्चों की कई सालों की बकाया प्रतिपूर्ति राशि का निजी स्कूलों को तत्काल भुगतान करें।

शिक्षा नियम 134ए के तहत पहले से पढ़ रहे गरीब वर्ग के बच्चों का अगले सत्र में दाखिला सुनिश्चित किया जाए।

हर साल स्कूलों द्वारा सामान्य रूप से पढ़ रहे बच्चों से अमान्य मद में लिए जाने वाले एनुअल चार्ज, बिल्डिंग फंड, डेवलपमेंट चार्ज, स्कूल फंड और भारी मुनाफे के बावजूद मासिक ट्यूशन फीस वृद्धि पर तुरंत रोक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की तर्ज पर निजी स्कूलों का पिछले 10 सालों का स्पेशल ऑडिट करवाकर अभिभावकों से वसूली गई राशि वापिस दिलवाई जाए।

निजी पब्लिशर्स की महंगी किताबों की जगह नियमानुसार एनसीईआरटी की किताबें लगवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें