फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नौकरी देने के लिए होती है, छीनने के लिए : चिरंजीव राव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारी संघ ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत अनुबंधित अनुदेशकों को हटाने के लिए दिए जाने वाले नोटिस पर रोक लगाने के बाबत रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

विधायक चिरंजीव राव ने अनुबंधित अनुदेशकों का समर्थन करते हुए कहा हरियाणा सरकार की यह पॉलिसी बिल्कुल समझ से परे है। जो लोग 10 वर्ष से हरियाणा सरकार में कार्य करके जनता की सेवा कर रहे हैं उनकी एकदम से रोजी-रोटी छीनना बहुत निंदनीय है। हरियाणा सरकार ने यूज एंड थ्रो की पॉलिसी बना ली है। राव ने कहा अनुदेशक बता रहे हैं चयनित हुए अनुदेशकों के बाद भी काफी पद खाली हैं तो फिर सरकार इनको क्यों हटा रही है। सरकार नौकरियां देने के लिए होती है न की नौकरी छीनने के लिए। अनुबंधित अनुदेशकों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। इसी महीने होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में कर्मचारियों की इस मांग को उठाया जाएगा। हरियाणा सरकार को इस तरीके से किसी की नौकरी को छीनने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें