फोटो-55: पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून।
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। देश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने और घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई बाधित होने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले छोटे व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। मौजूदा हालात में सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलिंडर की सप्लाई व्यवस्था जल्द सुचारू की जाए और बढ़े हुए दाम वापस लेकर जनता को राहत दी जाए।