फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा को मिला बी ग्रेड

Fri, 27 Dec 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा को एनएएसी की तरफ से बी ग्रेड का दर्जा देते हुए। स्रोत : कॉ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (एनएएसी) की तरफ से बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। कॉलेज के लिए यह उपलब्धि की बात है। बी ग्रेड मिलना कॉलेज के शैक्षिक उत्कृष्टता, प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य बेहतरी को प्रमाणित करता है। कॉलेज की प्राचार्य अर्चना सूटा ने कहा कि यह कॉलेज के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। बी ग्रेड कॉलेज के विकास और गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है। हमारा लक्ष्य सिर्फ शिक्षा में सुधार करना नहीं बल्कि छात्रों को हर पहलू में विकसित करना है। हम इस ग्रेड को एक मील का पत्थर मानते हैं और कॉलेज की और भी उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस सफलता के लिए कॉलेज के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को बधाई दी गई है। अब कॉलेज अपनी आने वाली योजनाओं और विकास कार्यों के लिए और भी प्रेरित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें