रेवाड़ी। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सामान लेकर भाग गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव बोरिया कमालपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को उसे सूचना मिली कि उसके मकान का ताला टूटा है। जब वह मकान पर गया तो देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर पता लगा कि करीब 89 हजार रुपये तक का सामान गायब था। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद