संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। डहीना रेलवे स्टेशन के समीप एक इनवर्टर बैटरी की दुकान का शटर तोड़कर चोर सामान व 1700 रुपये कैश चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव डहीना निवासी सुनील कुमार ने बताया की उसने रेलवे स्टेशन के समीप एक इनवर्टर बैटरी की दुकान कर रखी है। रात करीब 1 बजे पुलिस ने उसे फोन कर सूचित किया कि उसके दुकान में चोरी हो गई है। फिलहाल चोरों ने दुकान से चार पुरानी, तीन नई बैटरी व 1700 रुपये कैश लेकर भाग निकले। खोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।