रेवाड़ी। बावल से सुशासन सप्ताह का आगाज हो चुका है। इस दौरान सोमवार को एसडीएम संजीव कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। साथ ही उन्हें त्वरित सेवाएं मुहैया कराकर राहत प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को चाहिए कि वे आवेदनकर्ताओं को चक्कर न कटवाएं, बल्कि उनकी शिकायतों का अविलंब समाधान करते हुए उन्हें राहत प्रदान करें। इस अवसर पर सीईओ जिप जयदीप कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राजेश ख्यालिया, एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता, कार्यवाहक सहायक कोषाधिकारी अनिल कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-----------------------------------
बुजुर्ग दंपती की बुढ़ापा पेंशन बनाने के दिए निर्देश
एसडीएम ने कैंप में वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए आए गांव झाबुआ निवासी बुजुर्ग दंपती के आवेदन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद जिला समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों को बुजुर्ग दंपती की वृद्धावस्था पेंशन अविलंब बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे बुजुर्ग दंपती को चक्कर न कटवाएं और उनकी पेंशन जल्द से जल्द बनवाकर उन्हें राहत प्रदान करें।
-------------------
धारूहेड़ा में सुशासन कैंप आज
21 दिसंबर को नपा कार्यालय धारूहेड़ा, 22 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय डहीना, 23 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय कोसली, 24 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय खोल तथा 25 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय रेवाड़ी में सुशासन सप्ताह के मद्देनजर सुशासन कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुशासन कैंप के सफल एवं बेहतरीन आयोजन के लिए तहसीलदार बावल, नायब तहसीलदार धारूहेड़ा, नायब तहसीलदार डहीना, तहसीलदार कोसली, नायब तहसीलदार मनेठी व तहसीलदार रेवाड़ी को नोडल अधिकारी तथा एडीसी रेवाड़ी, सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी, एसडीएम बावल, एसडीएम कोसली, एसडीएम रेवाड़ी व सीटीएम रेवाड़ी को संबंधित कैंप का ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।