फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में आई महिला के गले से सोने की चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बड़ा तालाब स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात उस वक्त हुई जब महिला दर्शन करने के बाद प्रसाद के लिए लाइन में लगी हुई थी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के दक्ष प्रजापति चौक पर रहने वाले कुलदीप की पत्नी अंजू मंगलवार को शहर के बड़ा तालाब स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। मंदिर के अंदर दर्शन करने के बाद बाहर लगे भंडारे का प्रसाद लेने लगी। इसी दौरान किसी ने उसके गले में चेन तोड़ ली। उस वक्त तक उसे कुछ पता नहीं चल पाया, लेकिन जब घर पहुंची तो सोने की चेन नहीं मिली। उसने तुरंत अपनी सास को जानकारी दी और फिर वापस सास के साथ भाड़ावास गेट पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने अंजू की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें