फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी

Tue, 18 Jun 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बस्ती मोहल्ले में घूमने गए एक व्यक्ति के घर से चोर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव गोकलगढ़ निवासी महावीर सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा योगेश मोहल्ला बस्ती गुरुद्वारा झज्जर रोड के समीप रहता है और छोटा बेटा मनीष उनके साथ गोकलगढ़ में रहता है। योगेश कुल्लू मनाली घूमने गया था। वापस आकर पता चला कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था और कैमरे भी टूटे हुए थे। मकान के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे एक जोड़ी सोने की चूड़ी, सोने की दो चेन, चार जोड़ी सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र गायब हैं। आसपास पता किया लेकिन कुछ पता नहीं लगा। गोकल गेट चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें