धारूहेड़ा। खलियावास मोहल्ला में एक मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। पुलिस को दी शिकायत में खलियावास मोहल्ला निवासी शिव कुमार ने बताया कि बीते दिन उसकी मां व पत्नी मकान में सो रही थी। सुबह साढ़े 5 बजे उठा तो देखा कि कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और बैड पर पर्स व कागजात बिखरे पड़े थे। जब उसने कमरे की तलाशी ली तो देखा कि 7 जोड़ी चांदी की पाजेब, 3 चांदी की अंगूठी, 1 चांदी का सिक्का, 16 जोड़ी चांदी की चुटकी गायब थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।