खोल। पुलिस को दी शिकायत में गांव लुहाना निवासी रवि ने बताया कि उसका मकान गांव में है। वह राजस्थान के एक निजी कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसे पड़ोसियों से सूचना मिली कि मकान का ताला टूटा पड़ा है। सूचना पाकर भाभी सुजाता घर पहुंची। कमरे के अंदर से सोने-चांदी के आभूषण व 15 हजार रुपये गायब थे। खोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद