फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना लक्ष्य : डीसी

Mon, 02 Sep 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन का लक्ष्य है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बातें जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार को पैसों का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले हर खर्च की जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम द्वारा पूरी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। स्पष्ट किया कि कोई भी उम्मीदवार जाति और धर्म के आधार पर वोट डालने की अपील न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव कैंपेन के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व बिना प्रलोभन के चुनाव करवाना भारत निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है जिसकी अनुपालना प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। संशोधित शेड्यूल अनुसार अब हरियाणा में 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। 8 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से अपनी ड्यूटी करनी होगी। बताया कि रेवाड़ी की तीन विधानसभा सीट 72-बावल, 73 कोसली व 74 रेवाड़ी के लिए चुनाव होंगे। ऐसे में हरियाणा निर्वाचन आयोग की ओर से 5 सितंबर को हरियाणा विधानसभा आम चुनाव से संबंधित गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 12 सितंबर तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किए जा सकेंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल व छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकेंगे। 5 अक्तूबर को मतदान और 8 अक्तूबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें