रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में कैंप में उपस्थित विद्यार्थी व स्टाफ। स्त्रोत : कालेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने किया। आयोजन एनएसएस प्रभारी बिजेंद्र कुमार (इकाई-1) और दीपिका कुमारी (इकाई-2) की अगुवाई में हुआ। डॉ. सुषमा यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सफल जीवन के चार सूत्र दूरदृष्टि, दृढ़ संकल्प, कठिन मेहनत और अनुशासन बताए। स्वयंसेवकों ने एनएसएस के इस प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एनएसएस (इकाई-2) प्रभारी दीपिका ने डॉक्टर सुषमा यादव का धन्यवाद किया।