कोसली। पुलिस को दी शिकायत में गांव कारोली निवासी सुनीता ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे 18 वर्षीय बेटी गांव के ही एक दुकान पर घर का जरूरी सामान लेने गई थी, लेकिन कुछ देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों से आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। नाहड़ चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद