फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लें छात्राएं : डॉ. ज्योति

Fri, 23 Aug 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी। कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में नवागंतुक छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ज्योति ने छात्राओं से कहा कि वे सावित्री बाई फुले के जीवन से प्रेरणा लें।
कार्यक्रम में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए संकायों की नवागत छात्राओं का स्वागत किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने की। प्राचार्या ने नवागंतुक छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कहा कि छात्राएं माता सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लें। प्राचार्या का विषय मनोविज्ञान है। ऐसे में वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए एक प्रशंसनीय शुरुआत की गई। छात्राओं की काउंसलिंग के लिए दो से तीन बजे का समय निर्धारित किया गया। अपनी किसी भी मानसिक समस्या या काउंसलिंग के लिए छात्राएं प्राचार्य से मिल सकती हैं। कार्यक्रम के संयोजक व महाविद्यालय रजिस्ट्रार नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्राओं महाविद्यालय परिसर व विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ऑफिस की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर द्वारा निर्धारित किए गए पाठ्यक्रम, मेजर विषयों माइनर विषयों, अन्य विषयों के अलावा परीक्षा संबंधी नियम, समय सारणी, महाविद्यालय की वेबसाइट के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। डॉ. सुनीता यादव के कुशल मंच संचालन में हुए इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विभिन्न प्रभारियों ने अपने-अपने सेल की गतिविधियों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें