फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुलखा के पास खेत में मिला युवती का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव सुलखा के पास खेत में एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतक युवती का चेहरा बुरी तरह पत्थरों से कुचला हुआ है। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को गांव सुलखा से बधराना की ओर जाने वाले रोड पर एक खेत में महिला का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। रामपुरा थाना व गांव भाड़ावास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आस-पास के क्ष्ेात्र में भी शव मिलने की सूचना भेजी गई, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई।
युवती की हत्या और कहीं करने के बाद शव को फेंके जाने की आशंका
पुलिस के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 22 साल है और शरीर पर काले रंग की जींस, हरे रंग की टी-शर्ट, काली बेल्ट व गुलाबी रंग के जूते पहने हुए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की हत्या और कहीं करने के बाद शव को यहां खेत में फेंका गया है। युवती की पहचान छिपाने के लिए चेहरा पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस आस-पास के क्षेत्र में किराए पर रहने वाले कंपनी कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

सप्ताह पूर्व भी मिला था हलवाई का शव
करीब एक सप्ताह पूर्व भी नैचाना रोड पर सुलखा के ईंट भट्ठे के समीप बधराना निवासी एक हलवाई का शव बरामद हुआ था। उसका चेहरा भी कुचला हुआ था। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
वर्जन
युवती के शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए प्रयास जारी है। मृतका के चेहरे को पत्थरों कुचला गया है। शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, प्रभारी, भाड़ावास पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें