फोटो: 9रेवाड़ी। कार्यक्रम में स्कूल कार्यवाहक प्राचार्या नीलम तंवर को भगत सिंह का चित्र भेंट
रेवाड़ी। शहर के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर व संरक्षक दिलीप शास्त्री ने कहा कि यूं तो देश पर कई क्रांतिकारी शहीद हुए हैं, लेकिन भगत सिंह ने हंसते-हंसते अपने साथी राजगुरु व सुखदेव के साथ बलिदान दिया था। उनके जज्बे के कारण क्रांतिकारियों में शहीदे आजम कहा जाने लगा। उनका गाया हुआ देशभक्ति का गीत मेरा रंग दे बसंती चोला, आज भी युवाओं में उत्साह का संचार करता है।
उपप्रधान प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। परीक्षा के दिनों में समय प्रबंधन के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रधान दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों से व्यक्तित्व संबंधी प्रश्न पूछे। होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवा दल की ओर से स्कूल को शहीद ए आजम भगत सिंह, भारत माता, चंद्रशेखर आजाद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में प्रवक्ता जितेंद्र दखोरा, देवेंद्र कुमार, राजेश यादव, नीलम, सविता, सुरेश यादव, रिशु, बबीता, शालू, राजपाल यादव व मंजूलता आदि मौजूद रहे।