फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया

Tue, 30 Dec 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम पार्क में योग समिति की ओर से योग कक्षा का आयोजन किया गया। योग कक्षा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। योग कक्षा में योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ध्यान और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। योग समिति के सदस्यों ने बताया कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। नियमित योग अभ्यास से तनाव, बीमारियों और नकारात्मक सोच से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। कक्षा में मौजूद लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें