फोटो: 27रेवाड़ी। गांव नैहचाना में पहुंचे अधिकारी। स्रोत: ग्रामीण
बावल। गांव नैहचाना में सरपंच पद के लिए पंचों ने बिमला देवी को समर्थन दिया है। कुछ दिनों पहले नैहचाना सरपंच को हटा दिया गया था। उसी को लेकर 11 पंचों में आठ पंचों ने बिमला देवी पत्नी देशराज को समर्थन दिया है, जिससे बिमला देवी भारी बहुमत से सरपंच नियुक्त हुई हैं। कुल 11 पंच में आठ ने बिमला देवी को समर्थन दिया। इस अवसर पर किसी भी घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। बिमला ने सभी पंचों का आभार व्यक्त किया और कहा बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जायेंगे। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। संवाद