फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को अपराध से बचाव की जानकारी दी

Wed, 01 May 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बिठवाना स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों को जागरूक करते दुर्गा शक्ति की टीम। स्रोत :
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बिठवाना स्थित सरकारी स्कूल में मंगलवार को दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता व उनकी टीम ने पहुंचकर विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच, विभिन्न प्रकार के अपराधों सहित नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। पुलिस टीम द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ को विभिन्न प्रकार के अपराधों के कानून में दिए गए प्रावधानों व विशेष अधिनियमों (पोक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम इत्यादि) के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन




इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व महिला स्टाफ को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 सेवा के बारे में बताया। उन्हें पुलिस की दुर्गा शक्ति व डायल-112 एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने व इन ऐप्स का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों व अपराधियों की पहचान और बचाव उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। बताया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। अपने अकाउंट को प्राइवेट रखें, जिससे आप विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें