रेवा़ड़ी। श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में रक्तदान करते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। जिओ गीता संस्था की ओर से गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद के जन्मोत्सव को प्रेरणा दिवस के रूप में उत्साह से मनाया गया। जिओ गीता के जिला संयोजक नवीन अरोड़ा और अन्य सभी सेवकों ने सुबह कुतुबपुर स्थित गोशाला में जाकर गोसेवा की। साथ ही पानी की छबील लगाकर जन सेवा की। उसके बाद जिओ गीता के तत्वावधान में रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स और श्री श्याम दीवाना मंडल ट्रस्ट के सहयोग से सेक्टर 1 स्थित सोलहराही के श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इसमें 10 महिलाओं सहित 35 लोगों ने क्तदान किया। रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स के जनसंपर्क अधिकारी याद के सुगंध ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त रेवाड़ी के एसजेएमसी ब्लड बैंक को दिया गया। क्लब के प्रधान मनोज यादव ने बताया कि सभी को रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। किसी भी जरूरतमंद को इस से जीवन दान मिलता है।