फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्लास्टिक उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 26 Sep 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 6रेवाड़ी। राव तुलाराम पार्क में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक उठाते नेह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को युवाओं ने राव तुलाराम पार्क में प्लास्टिक उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक और युवा मंडलों की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के तहत युवा मंडलों की ओर से दीवार लेख, चित्रकला प्रतियोगिता, सफाई कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के अजय कुमार, विनय राव, सुजाता, सचिन, निशा, सोनिया, तमन्ना, योगेश, वीरपाल, आंचल, गोविंद, राहुल, चंद्रकांत, विकास, अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें